डिजिटल जंग के बाद चीनी सामानों की जली होली



विधायक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया चीनी सामान


धमतरी।चीन द्वारा गलवान घाटी में किये गए दुस्साहस के परिणाम स्वरूप प्रत्येक देश वासी का गुस्सा उबाल पर है। केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी एप को बंद करते हुए चाइना से सम्बंधित प्रत्येक क्षेत्रों एवं सामानों के बहिष्कार का आगाज कर दिया गया।
वंही चीन द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सेना तैनात कर दिया
व आतंक वादियों के साथ हाथ मिलाकर विध्वंसात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ानें के परिणाम स्वरूप शहर तथा लोगों में भी चीन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। इसी सिलसिले में चीनी सामानों का बहिष्कार किये जाने संबंधी नारे लगाते हुए विधयाक रंजना डिपेंद्र साहू की अगुवाई में चायनीज समानों की होली जलाई गई तथा चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाया गया। इस एवसर  पर विधायक रंजना साहू ने कहा की देश का स्वाभिमान, मान, सम्मान व सर का ताज है कश्मीर।
इसकी ओर कोई भी दुश्मन की टेढ़ी आंख भी पड़ी तो देश का बच्चा बच्चा भारत माता के लिए कुर्बान होने के लिए तैयार है। उन्होंने मोबाइल पर चीनी एप को प्रतिबंध पर केन्द्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए चीनी सामानों का बहिष्कार करने का देश वासियों से आव्हान किया है।

इस अवसर पर विधायक रंजना साहू , जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू , राजेन्द्र शर्मा ,शिवदत्त उपाध्याय, डिपेंन्द्र साहू ,चेतन हिन्दुजा, दिलीप पटेल , मुकेश शर्मा, शिवनारायण छांटा , गंगा प्रसाद सिन्हा, ममता सिन्हा, कुलेश सोनी, किशोर साहू, शेखर सिन्हा, मनीष साहू, बसन्त मीनपाल, कोमल सार्वा, अमित साहू एवं कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने