प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का राज्य प्रेस मीडिया प्रभारी शिव दत्ता नियुक्त



रायपुर  ।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समाजसेवी गतिविधियों से बाल्यकाल से जुड़े शिव दत्ता को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का छत्तीसगढ़ राज्य प्रेस मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। अभियान के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष पुपेश आर्य ने यह नियुक्ति की है।
विदित है कि शिव दत्ता छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ देवभोग पार्लर संघ के प्रदेश अध्यक्ष हैं तथा वर्षों से मीडिया तथा सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनकी गतिशीलता को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के राज्य प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। संस्था से कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं समाजसेवी जुड़े हैं।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने