राजपुर के युवक की संदिग्ध मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस


मगरलोड।मगरलोड थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी युवक की संदिग्ध मौत हो गई।जिसमें अज्ञात जीव जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि एवन यदु 32 वर्ष पिता काशीराम सोमवार सुबह 10 बजे अपनी भैंस को चराने नदी किनारे गया हुआ था ।

शाम 4बजे वह लौट आया ।रात में अचानक सिर दर्द बताते हुए वह बेहोश हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस से मगरलोड अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एवन के नाक मुंह से झाग निकल रहा था। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कोई सांप जंतु का शिकार हुआ होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने