हरदेव सिन्हा के ईलाज का खर्च 13 लाख राज्य शासन ने किया वहन,मुख्यमंत्री सहायता कोष से राशि स्वीकृत

 

 

 उनकी पत्नी को भी दैनिक वेतन भोगी अथवा विभागीय योजना के तहत व्यवसाय के लिए ऋण देने की योजना


File photo


धमतरी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा धमतरी के तेलीनसत्ती निवासी  हरदेव सिन्हा के ईलाज के लिए पूरा व्यय 13,14,466 वहन किया गया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से उनके ईलाज में हुए व्यय को स्वीकृत किया गया है। कलेक्टर  जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि धमतरी ज़िला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रायपुर के निजी अस्पताल में हरदेव सिन्हा के ईलाज के समय उनके परिवार को हर संभव मदद की गई। 

 

ज्ञात हो कि गत जून 29 को तेलीनसत्ती के हरदेव सिन्हा ने रायपुर स्थित सिविल लाइंस  में आत्मदाह का प्रयास किया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।22 जुलाई को हरदेव की ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी धर्मपत्नी बसंती सिन्हा को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में नियुक्त करने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में संचालित योजनाओं के तहत उनकी इच्छा अनुरूप व्यवसाय करने  ऋण दिलाने का सुझाव भी दिया गया है। श्रीमती सिन्हा ने श्रेष्ठ विकल्प पर विचार करने की बात कही है।

 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने