स्वास्थ्य कर्मी,नगर पंचायत कर्मी, आर्मी जवान सहित जिले में मिले 18 कोरोना पॉजिटिव




भूपेंद्र साहू
धमतरी।जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को 18 पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें नगर पंचायत कर्मी ,स्वास्थ्य कर्मी, जम्मू कश्मीर से लौटा आर्मी का जवान, प्राचार्य भी शामिल है।



 नगरी ब्लाक में 8 मरीजों की पहचान हुई है।नगरी नगर पंचायत में एक ही परिवार के तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी(55), उसकी पत्नी शासकीय विद्यालय में प्राचार्य(52), तथा उसकी बेटी(19) शामिल है.। नगर से ही जम्मू कश्मीर से लौटा आर्मी का जवान भी पॉजिटिव पाया गया।इसके अलावा ग्राम सांकरा चिंवर्री , छिंदभर्री, हीरापुर और नवागांव में 1-1 मरीज मिले है।



मगरलोड ब्लॉक में बोरसी से 4, मेघा के1 मरीज मिले है।

कुरूद ब्लॉक से ग्राम दर्रीपार से 1 व नगर पंचायत कुरूद से 1है। कुरूद में पाया गया संक्रमित नगर पंचायत मगरलोड में कर्मचारी है।

गुजरा ब्लॉक में एक मरीज की पुष्टि हुई है।

 धमतरी शहर से सुंदरगंज वार्ड में 2 और रिसाईपारा से 1  पॉजिटिव पाए गए है।


प्रदेश में आज 1045 नये कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इसी के साथ अब प्रदेश में टोटल पाॅजिटिव मरीजों का आकड़ा 24386 हो गया है। अब प्रदेश में टोटल एक्टिव मरीजो की संख्या 10012 हो गयी है। आज कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना से अबतक के 229 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं आज 413 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर लौटे है।

बुधवार को कुल मिले 1045 कोरोना मरीजो में रायपुर से 514, दुर्ग से 112,रायगढ़ से 70, राजनांदगांव से 47, महासमुंद से 36, बीजापुर से 28, बिलासपुर से 24, बस्तर 23, नारायणपुर व सरगुजा से 20-20, धमतरी18, कांकेर 14, बालोद व बलौदाबाजार से 13-13, जांजगीर-चांपा व मुंगेली से 12-12, सूरजपुर 11, कबीरधाम 9, कोण्डागांव व सुकमा से 7-7, दंतेवाड़ा से 6, बलरामपुर व अन्य राज्य से 3-3, गौरेला-पेण्ड्र्ा-मारवाही व जशपुर से 1-1  है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने