नवागांव चौबेबांधा पुल में हुआ जानलेवा गड्ढा, बढ़ी दुर्घटना की आशंका



लोक निर्माण विभाग की अनदेखी 


 मगरलोड। नवागांव से  चौबेबांधा पुल  के बीचो-बीच जानलेवा गड्ढे हो गए है। 2 वर्ष पूर्व  छोटा था जो धीरे धीरे तेज रफ्तार वाहन चलने से गिट्टी  बाहर निकल आई है। गड्ढे की गहराई बढ़ता जा रहा है अब तो सरिया भी दिखने लगा है। गड्ढे की लंबाई, चौड़ाई व गहराई बढ़ने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।


उल्लेखनीय है कि यह सेतु धमतरी  से गरियाबंद जिला एवं राजधानी रायपुर को जोड़ती है। जिसके कारण चौबीसों घंटे यात्रियों का आना जाना लगा रहता है।  करीब आधा किलोमीटर लंबे इस पुल को  नवागांव  (बुडेनी )चौबेबांधा पुल के नाम से भी जाना जाता है। पुल पर बिछी गिट्टी बाहर निकल आई है।  अब सरिया भी दिखाई दे रहा है यदि इसे सुधारा नहीं गया तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व महासमुंद सांसद स्व. पवन दीवान के प्रयास से अविभाजित मध्यप्रदेश में नाबार्ड से पुल के लिए राशि स्वीकृत कराया गया था जिसका  सन 2005 में  उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किया था। साढ़े छः: करोड़ की लागत से धमतरी लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया गया था ।  विभाग रखरखाव में ध्यान नहीं दे रहा है जिसका खामियाजा आने जाने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के ईई श्री ध्रुव ने पुल को दिखवाने की बात कही है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने