बोलेरो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत कुरूद ब्लाक के 4 लोगों की दर्दनाक मौत



कोंडागांव। कोंडागांव जिला के ग्राम बनियागांव के पास दो मोटर साइकिल और बोलेरो वाहन में जबरदस्त टक्कर से मौके पर 3 लोगों की मौत हो गयी।एक गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल ले जाते हुए, रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। बोलेरो में 6 सवार में एक दुधमुंही मासूम, बोलेरो सवार सभी जगदलपुर की ओर जा रहे थे।बोलेरो वाहन चालक जिला अस्पताल में भर्ती।कोंडागांव एसडीओपी कपिल चंद्रा व यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय तत्काल  घटना स्थल पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था सुचारू किये। 

मिली जानकारी अनुसार बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 05 एफ 1218 कांकेर से  ग्राम घोड़ागांव अपने घर जा रहे थे, तभी ग्राम बनियागांव के पास 2 मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिसमे मोटरसाइकिल सवार 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी, और एक अन्य व्यक्ति को जिला अस्पताल ले जाते सयम रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।  बताया जा रहा है कि चारों धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के राखी, बगदेही, भूसरेंगा और सिंधौरी के थे। बताया गया कि ये सभी पिछले कुछ माह से कोंडागांव में ठेकेदार के अंदर काम करने गए हुए थे और विश्वकर्मा जयंती मना कर वापस कोंडागांव लौट रहे थे तभी 17 सितंबर की रात यह घटना घट गई ।कुरूद ब्लाक में एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में शोक का माहौल है।

 बोलेरो सवार राजेन्द्र कुमार नाग पिता लखमू राम नाग उम्र 27 बर्ष, बोलेरो ड्राइवर राजकुमार मरकाम पिता पंचराम मरकाम उम्र 45 बर्ष गंभीर गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिरजो नाग पति राजेन्द्र नाग उम्र 25 बर्ष, राजमन कुमार उम्र 24 बर्ष, साथ ही डेढ़ साल की लड़की  3 बर्ष  का लड़का  भी था।

राजेन्द्र कुमार नाग ने बताया कि प्रसव पश्चात प्रसूता और दूधमुंही बच्ची को परिवार कांकेर से घोड़ागांव बोलेरो वाहन से घर ले जा रहा था, भिड़ंत के बाद बोलेरो वाहन पलट गई।  वाहन में दूधमुंही बच्ची सहित छः लोग थे शामिल बोलेरो चालक को आई चोटे आई है, अन्य सवार लोगो हल्की चोटे आई है। मौके पर यातयात पुलिस पहुच घायलों को पहुचाया अस्पताल।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने