14 किलो गांजा के साथ एक आरोपी रंगे हाथ किया गिरफ्तार, अर्जुनी पुलिस की कार्यवाही

 



 धमतरी।पुलिस अधीक्षक बीपी राजभानू के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में असामाजिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जाकर उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।


      इसी क्रम में 24 अक्टूबर की रात थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद्र टंडन को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम सेहराडबरी एवं अर्जुनी मोड़ के बीच आम रोड़ में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ को बैग में रखा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश में थाना अर्जुनी पुलिस  द्वारा तत्काल टीम तैयार कर गवाहों के साथ बताये हुए स्थान की घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही की गई। जहॉ एक व्यक्ति काले रंग का दो बैग लिए अकेला खड़ा मिला। जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेश गुप्ता पिता दयाशंकर गुप्ता उम्र 27 वर्ष साकिन मौदहा मराठीपुरा निगम मोहल्ला जिला हमीरपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग में गांजा रखे रंगे हाथ मिलने पर मौके पर  कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 14 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती ₹1,46,000/- (एक लाख छियालिस हजार), नगदी रकम एवं एक  मोबाइल जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी को धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु  न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।  



   संपूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी के सहायक उपनिरीक्षक चंद्रशेखर देवांगन, सुनील कश्यप, आरक्षक गणेश साहू एवं शशिकांत नायक शामिल रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने