दशहरा के अवसर पर रक्षित केंद्र में की गई अस्त्र शस्त्र की पूजा,हवाई फायर भी की गई

 


 एसपी, एएसपी,डीएसपी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल





   धमतरी।प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी मनाई जाती है। इस दिन देवी अपराजिता की पूजा की जाती है। इस पूजा में मां रणचंडी के साथ रहने वाली योगनियों जया और विजया को पूजा जाता है। विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा आज से नहीं बल्कि प्राचीन काल से चली आ रही है। जिसमें अस्त्र-शस्त्र को सामने रखकर पूजा की जाती है। पुलिस आज भी इस परंपरा को निभाती है और विजयादशमी के दिन अस्त्र-शस्त्र की पूजा करती है। 



  इसी उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक  बीपी राजभानु ने रक्षित केंद्र में अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के साथ मिलकर विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र की पूजा की। तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को विजयदशमी की बधाई शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक  सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक  के देव राजू, थाना प्रभारी- कोतवाली, अर्जुनी, रुद्री एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने