किसानों के समर्थन में भाजपा ने निकाली जंगी ट्रैक्टर रैली

 


अर्जुनी मोड़ से निकलकर पहुंची कलेक्टोरेट




धमतरी।मंगलवार को दिन भर शहर में गहमागहमी का वातावरण रहा। गांव गांव से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर में बैठकर आये किसानो ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में रैली निकाली। जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार के नेतृत्व में अर्जुनी मोड़ से प्रारंभ होकर यह  रैली सिहावा चौक ,घड़ी चौक, रत्नाबांधा चौक, अंबेडकर चौक होते हुये जनपद तिराहा पहुँची वहां पर भाजपा के नेताओं ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।



 जिलाध्यक्ष ठा शशि पवार ने किसानों के समर्थन में हल्ला बोलते हुये कहा कि भुपेश बघेल जो अपने आपको किसान पुत्र कहते हैं यदि उन्हें किसानों से जरा भी सहानुभूति है तो वो किसानों की सात सूत्रीय मांगों को अविलंब स्वीकार करे। छग सरकार एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करे। प्रति एकड़ 20 क्विन्टल धान खरीदे। धान खरीदी का संपूर्ण भुगतान एकमुश्त एवं नगद हो। 2 वर्ष का पिछला बकाया बोनस का शीघ्र भुगतान किया जाये। गिरदावरी के नाम पर रकबा घटाने की कवायद बंद हो। भंडारण परिवहन के नाम पर किसानों पर अत्याचार बंद हो। पीड़ित किसानों को मुआवजा/क्षतिपूर्ति दिया जाये। श्री पवार ने छग सरकार को चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की मांग नही मानती है तो यह लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक लड़ी जायेगी। सभा को पूर्व विधायक श्रवण मरकाम,पिंकी शिवराज शाह, रामु रोहरा, कविन्द्र जैन सहित प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया। 




इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी, श्यामा साहू ,कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा, कमल डागा, मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ,विजय साहू, हेमन्त चंद्राकर, मुरारी यदु ,मोहन नाहटा ,अकबर कश्यप ,टेलेश्वर ठाकुर ,महिला मोर्चा नेत्री पार्वती वाधवानी ,हेमलता शर्मा, बीथिका विश्वास ,मोनिका देवांगन ,कल्पना रणसिंह, युवामोर्चा नेता महेन्द्र पंडित ,राजीव सिन्हा ,प्रीतेश गांधी ,महामंत्री नीलेश लुनिया, कीर्तन मीनपाल, अखिलेश सोनकर, अमित साहू, नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा ,जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ,नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, दयाराम साहू ,जनपद सदस्य जागेन्द्र पिंकू साहू,डीपेंद्र साहू , विजय मोटवानी , लक्की डागा, अभिषेक शर्मा,  जय हिन्दुजा, आकाश पांडेय ,अविनाश दुबे दौलत वाधवानी ,पवन गजपाल ,वीरेन्द्र साहू ,सरिता असाई, रेशमा शेख, हेमंत बंजारे, चित्ररेखा निर्मलकर, श्यामा साहू, बिसेन निषाद, ईश्वर सोनकर, सुशीला तिवारी, नील पटेल ,हृदय साहू ,राकेश चौबे, मनोहर मानिकपुरी, फत्तेलाल ध्रुव , अनिता यादव, चिराग आथा ,बसंत मीनपाल, संतराम साहू, घनश्याम साहू, अनिल तिवारी ,बालाराम साहू ,भागवत साहू  सहित बड़ी संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। शाम 6:30 बजे कलेक्टर जेपी मौर्य को ज्ञापन सौंपा।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने