नवागांव में कोरोना सघन सर्वे अभियान चलाया गया



 मगरलोड।। राज्य शासन के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के आदेशानुसार ग्राम नवागांव ( खिसोरा ) में कोरोना सघन सर्वे अभियान की शुरूआत की गई।  अभियान 5 अक्टूबर  से 12  अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें उच्च जोखिम वाले व्यक्ति  जैसे 60 से अधिक,5 वर्ष से कम,गर्भवती महिला,उच्च रक्त चाप,सुगर,कैंसर,किडनी रोग,टी,बी रोग,सिकलसेल एड्स,सर्दी, खांसी ,बुखार, सांस लेने में तकलीफ, शरीर मे दर्द, वाले व्यक्ति को जांच हेतु स्वास्थ्य केंद्र भेजना है।

सर्वे का मुख्य उद्देश्य कोरोना संक्रमण को कम करना,जो कि निरन्तर बढ़ रहा है। सर्वे के दौरान लोगो को समझाया जा रहा है कि वह अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे।मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग करे। अपने हाथों को निरंतर साबुन या हैंडवाश से धोते रहे। भीड़ वाले स्थान में उपस्थित न रहे। न ही अन्य स्थानों में भ्रमण  करे। ताकि जो अभियान चलाया जा रहा है वह पूर्ण रूप से सफल हो। सर्वे दल में आरएचओ लेखराम साहू ,जानकी साहू ,दीना,केकती यादव, शशिकिरण मितानिन, डायमंड ध्रुव,पंचायत भृत्य,के द्वारा किया जा रहा है। अभियान की शुरूआत  सरपंच मोंगरा देवशरण साहू के द्वारा किया गया एवं सर्वे में भी सहयोग किया जा रहा है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने