उत्तर प्रदेश -चुनाव में नीतीश सरकार ने किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग- तेज प्रताप


   *  बिहार में हम चुनाव हारे नहीं कराया गया 

   *   बहुमत हमारे पास है आने वाले दिनों में हम सरकार बनाएंगे 

प्रमेन्द्र अस्थाना

मथुरा।  आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव  वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा बाजार में ठाकुर जी के लिए पोशाक, बांसुरी आदि की खरीदारी की।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने दावा किया कि बिहार में हम चुनाव हारे नहीं हैं बल्कि नीतीश कुमार द्वारा हमें हराया गया है। बहुमत हमारे पास है आने वाले समय में हम सरकार बनाएंगे। कहा कि चुनाव में पूरी तरह से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया है। बिहार की जनता बदलाव चाहती थी उसी के लिए उसने वोट किया। उन्होंने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री आवास से बैठकर चुनाव परिणामों में बदलाव कराए गए। कहा कि पिछले 15 साल में नीतीश सरकार ने बर्बाद कर रख दिया है। धर्म नगरी वृंदावन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वृंदावन में बहुत अच्छा लगता है और वह यहां पिछले कई सालों से लगातार आ रहे हैं। हर बार भगवान श्री कृष्ण की बांसुरी को खरीदते हैं। उन्हें बांसुरी बजाना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने यहां आकर एक पोशाक के शोरूम से राधा कृष्ण की मूर्ति, ठाकुर जी के लिए पोशाक श्रृंगार एवं बांसुरी आदि की खरीदारी की है।
 इस दौरान शोरूम संचालक अजय अग्रवाल एवं देवांश अग्रवाल ने उनका दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

.

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने