पति की दीर्घायु के लिए सुहागिन महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

 


धमतरी।इस साल करवा चौथ 4 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए सबसे खास त्योहार माना जाता है

करवा चौथ के दिन पूजा का महत्व बहुत अधिक होता है।

 करवा चौथ का व्रत सुहागन स्त्रियों के लिए सबसे खास त्योहार माना जाता है। कहते हैं कि सुहागन स्त्रियां इस दिन का पूरे साल इंतजार करती हैं। ऐसी मान्यता है कि जो सुहागन स्त्री करवा चौथ का निर्जला व्रत करती हैं और व्रत पूर्ण होने पर चौथ के चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं उनके पति की लंबी उम्र होती है। इस साल करवा चौथ 4 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।



हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति के मंगल की कामना से करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कहते हैं कि जो स्त्रियां इस दिन व्रत करती हैं और सच्चे मन से माता पार्वती से अपने पति के मंगल की कामना करती हैं उन्हें माता पार्वती से सदा सौभाग्यवती रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पौराणिक कथाओं में भी करवा चौथ की महिमा का बखान किया गया है। कहते हैं कि करवा चौथ का व्रत इतना अधिक प्रभावशाली हैं कि यह पतिव्रता स्त्रियों के पतियों के प्राणों की रक्षा कर सकता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि इस व्रत के प्रभाव से पति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।



करवा चौथ के चांद का इंतजार

देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में सभी व्रती स्त्रियों को यह जानने की चाह है कि आखिर उनके शहर में चांद कब निकलेगा तो आपको बता दें कि बताया जा रहा है कि पूरे शहर में रात 8 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक चांद नजर आ जाएगा।


क्यों पढ़ते हैं कथा

करवा चौथ व्रत के दिन करवा चौथ व्रत की कथा पढ़ने-सुनने की मान्यता है। कहते हैं कि इस कथा को पढ़ने से व्रत का महत्व पता चलता है और दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि होती है।


इसलिए होती है चंद्रदेव की पूजा

शास्त्रों में चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती है।शास्त्रों में चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने