सट्टा खिलाते 3 सटोरिया रंगे हाथ गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 27710 रु नगद,3 नग मोबाइल बरामद




 धमतरी। पुलिस अधीक्षक महोदय बीपी राजभानू  द्वारा असामाजिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही  कहा गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे के दिशा-निर्देश में असामाजिक कृत्य में संलिप्त व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु नवीन पुलिस टीम गठित कर धरपकड़ हेतु रवाना किया गया।



  उक्त पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर अंकों के आधार पर रुपए पैसों का दांव लगाकर सट्टा  जुआ खिलाते हुए 3 सटोरियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके कब्जे से कुल 27710/- रुपए नगद, हजारो रुपए की सट्टा-पट्टी एवं 3 नग मोबाइल जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। इस दौरान यह देखने में आया कि  असामाजिक कृत्यों में संलिप्त ये लोग हाईटेक तरीके अपनाते हुए मोबाइल का उपयोग कर अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। उक्त आरोपियों को प्रतिबंधित किए जाने हेतु उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।



 सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़े गए आरोपियों में प्रेम कुमार रजक पिता रुपेश रजक उम्र 19 वर्ष,गजेंद्र रजक पिता अरुण कुमार रजक उम्र 32 वर्ष अरुण कुमार रजक पिता जोहन राम रजक उम्र 54 वर्ष सभी बजरंग चौक टिकरापारा धमतरी है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने