धान खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सुचारू रूप से जारी ..


 

गरियाबंद राज्य शासन द्वारा 01 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 76 धान खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सुचारू रूप से जारी है। जिले में धान खरीदी के दुसरे सप्ताह 21 दिसम्बर तक कुल 31 हजार 157 किसानों से 211 करोड़ 55 लाख 54 हजार 521 रूपये के 11 लाख 28 हजार 633 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसमें से किसानों को समर्थन मूल्य पर 159 करोड़ 5 लाख 10 हजार 414 रूपये का शुद्ध भुगतान किया गया है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीदे गये धान में 4 लाख 10 हजार 273 क्विंटल मोटा धान, 3 लाख 63 हजार 385  क्विंटल पतला धान तथा 3 लाख 54 हजार 974 क्विंटल सरना धान शामिल है। सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित सभी नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। अवैध धान खरीदी और परिवहन पर लागाम कसने 23 चेकपोस्ट और 16 उड़नदस्ता दल गठित किया गया हैं। जिसमें खाद्य, राजस्व, मंडी, सहकारिता एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा और उपार्जन केन्द्रों की दूरी को कम करने के उद्देश्य से 14 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए है। जहां पहली बार खरीदी हो रही है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने