भाजपा किसान मोर्चा ने खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा की

                                         

पवन निषाद 

मगरलोड (धमतरी)।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिला किसान मोर्चा ने बुधवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मेघा मंण्डल के मेघा सोसायटी मे किसान पंचायत कर वहां चल रहे धान खरीदी का निरीक्षण किया। किसानों के साथ नये कृषि कानून 2020 पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विरेन्द्र साहू ने नये कृषि कानून के विषय पर विस्तृत चर्चा की। 

उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा पारित नये कृषि कानून किसानों के हित में है।  इसमे किसी प्रकार के भ्रांति नहीं है, यह किसानों को अपने ऊपज कहीं भी बेचने की आजादी है, मंण्डी बंद नही होगा । किसान अपनी फसल कही भी बेच सकता है चाहे मंडी या मंडी से बाहर जहां उसको अधिक दाम मिले।किसान सिर्फ अपनी फसलों का अनुबंध करेगा, जमीन का अनुबंध नहीं होगा, किसान अनुबंध करने के बाद भी उसे लगता है कि उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है तो वह स्वयं अनुबंध को निरस्त कर सकते हैं।न्युनतम समर्थन मुल्य आज भी लागू है और आगे भी रहेगा सरकार msp पर खरीद कर रहा है, कही पर भी Msp को खत्म करने की बात नहीं है।




किसानों के लिए फसल खरीदी के संबंध में कानूनी अडचन के लिए SDM स्तर का न्यायालय कि व्यवस्था देने का प्रावधान है।इस प्रकार नये कृषी कानून 2020 के बारे में किसानों को अवगत कराया, लेकिन कुछ विपक्षी दलों द्वारा नये कृषि कानून के विषय में गलत जानकारी देकर किसानों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है जो उचित नहीं है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी किसानों के हमेशा हित चाहते हैं वह 2022 तक किसानों की आय दुगुनी कैसे हो उस पर लगातार काम कर रहे है। वह अच्छे जानते हैं कि किसान ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है वह कभी नहीं चाहेंगे कि किसानों का अहित हो या किसी भी प्रकार से नुकसान हो। इस मौके पर मेघा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू ,मंडल महामंत्री संतोष सोनी , रामस्वरूप साहू सौंगा,पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश्वर साहू ,मगरलोड मंडल पूर्व महामंत्री भवानी यादव , बेदम चौहान, दीनदयाल साहू, पुर्नानंद पटेल,सुरेश साहू, छत्रपाल साहू समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने