ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस

 

                                   

मुकेश कश्यप

 कुरुद।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनो एवं कार्यकर्ताओ ने पार्टी के आधार स्तम्भ रहे महापुरुषों की तस्वीरो पर माल्यार्पण एवं पूजन वंदन करते हुए पार्टी के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।साथ ही कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा, अतीत, एवं वर्तमान की उपलब्धियां, भविष्य की दृष्टि, आदि विषयों पर गोष्ठियों एवं परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इस खास अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजनो का ब्लॉक कांग्रेस की ओर से शाल ,श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ के साथ सम्मान किया गया।सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान ने कहा कि हम देश की सबसे पुरानी व सबसे बडी लोकतांत्रिक पार्टी का हम हिस्सा है जिसका हमें गर्व है।


 कुरूद ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद साहू ,वरिष्ठ नेता प्रहलाद चन्द्राकर, गौरीशंकर शुक्ला, रमाशंकर वाजपेयी, रमेश्वर साहू, धनश्याम चन्द्राकर ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश्वर साहू ,नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, जनपद अध्यक्ष शारदा साहू , जिला प्रवक्ता आशीष शर्मा , पार्षद सभापति मनीष साहू, देवव्रत साहू , डूमेश साहू,  संतोष साहू ने भी कांग्रेस की उपलब्धियो को गिनाए व आगे महापुरुषों के आदर्शो व सिध्दांत पर चलते रहने संकल्प लिया।कांग्रेस एक परिवार है उस परिवार को मजबूत बनाये रखने के लिए व जनसमस्या के सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद साहू व आभार प्रदर्शन थानेश्वर तारक ने किया।  


कार्यक्रम मे प्रमुख तौर पर जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ,सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर,खेमराज चन्द्राकर,पार्षद रजत चन्द्राकर,रोशन जांगडे,ऐल्डरमेन मनोज अग्रवाल व  ,चंद्रकांत चन्द्राकर,मनोज अग्रवाल,रुद्रनाथ साहू,तारेन्द साहू,भरत साहू,योगेश चन्द्राकर,कुलेश्वर साहू, बसंत साहू, रोशन चन्द्राकर,बेनीराम साहू,रमेश सिन्हा,भारत साहू, तुलसी राम साहू, कैलाश प्रजापति, हरख राम साहू,उत्त्तम साहू,अजय साहू,सन्तोष प्रजापति,योगेश साहू सहित बड़ी सँख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने