किसानों के भारत बंद का भखारा में व्यापक असर,सुबह से रही सभी दुकाने चमाचम बंद

 

मुकेश कश्यप

 भखारा।किसानों के भारत बंद का ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भखारा बन्द का व्यापक असर रहा सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घूम घूमकर सभी व्यपारियो से किसान आंदोलन को सफल बनाने प्रतिष्ठान स्वस्फूर्त बंद रखने का निर्णय लिया और किसान आंदोलन को समर्थन किया केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाये कृषि अध्यादेश को वापस लेने कई महीनों से चल रहे देश व्यापी किसानो की मांग को जायज ठहराया।


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे ने इस किसान आंदोलन का समर्थन में कहा कि इस आंदोलन के माध्यम से किसान अपनी जायज मांगो को लेकर जिस प्रकार केंद्र सरकार ने कृषको की आय को दुगुनी करने की बात करती है और इधर कृषि के लाये कानून से किसान ही खुश नहीं है बड़े बड़े उधोगपति को के हाथ में किसानों के जमीन को कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग और न्यूनतम समर्थन मूल्य नही निर्धारित करना   इस कानून से काला बाजारी को बढ़ावा देना है किसानों के साथ छलावा एवं अन्याय है ब्लॉक कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है ।


बन्द को सफल बनाने प्रमुख रूप से पूर्व नप अध्यक्ष द्वय भरत नहर, विनोद साहू, जप अध्यक्ष शारदा साहू, जपस संतोष साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष होमेन्द्र साहू, महेंद्र साहू, पार्षद संतोषी निषाद,, पूर्व पार्षद सोमनाथ,प्रवीण कोसरे, रामचन्द्र साहू, महामंत्री बिट्टू गौर, लोकेंद्र साहू, नगर अध्यक्ष सुनील साहू तेजेश्वर कुर्रे, नरेन्द्र सोनवानी, जीवराज देवांगन, विकास सिन्हा महेन्द्र यादव, कुलेश्वर साहू, रविन्द्र सेन, ,एल्डरमैन रवि महेश्वरी, नितेश मानिकपुरी, मनोज साहू, गोलू साहू, अमित साहू,रूपचंद साहू, पुखराज साहू घनश्याम साहू, संतोष साहू, खिलावन पाल, मानक साहूदिनेश साहू, जशवंत राव, गोपीकिशन साहू,लोकेश्वर साहू, लक्ष्मण साहू, रूपनारायण साहू,अशोक साहू, नंदकुमार साहू, रिखी राम साहू, रोहित साहू, गैंद लाल साहू दीनानाथ साहू मोहन साहू का योगदान रहा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने