केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुँचे बस्तर

 


जगदलपुर।केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते का शुक्रवार को जगदलपुर आगमन होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया।

 एयरपोर्ट के वीआईपी लॉन्ज में केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते  के साथ सांसद मोहन मंडावी, दिनेश कश्यप , केदार कश्यप , किरण देव ,रूप सिंह मंडावी ,सुभाउ कश्यप ,  संतोष बाफना  ने स्वागत किये।  आधा घंटा विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।स्वागत में संग्राम सिंह राणा ने एयरपोर्ट पर देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  का फ़ोटो लगना चाहिए इस पर बात रखी गई।मंत्री कहा जरूर लगेगा।उसके बाद बचेली - किरंदुल के लिए रवाना हुए। केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ पूर्व मंत्री एवम वर्तमान भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रवक्ता केदार कश्यप  भी साथ में रवाना हुए।



मुख्य रुप से एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे , नगर अध्यक्ष भाजपा सुरेश गुप्ता ,संतोष त्रिपाठी ,संग्राम सिंह राणा,जयराम दास,अमर यदु,परेश ताती,अमित रामटेके,गोविंद ईनाणी,तेजपाल शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने