Video: अभाविप कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के विरोध मे घड़ी चौक में प्रदर्शन

 

पुलिस के साथ हुई झूमा झटकी


भूपेंद्र साहू

धमतरी।रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धमतरी के कार्यकर्ताओं ने घडी चौक मे चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। कवर्धा मे गिरफ्तार हुए 35 कार्यकर्ताओं को रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। 


कवर्धा मे पिछले दिनों 14 वर्षीय नाबालिग जनजाति छात्रा से हुए सामुहिक बलात्कार के विरोध में जब अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, तब प्रदेश मंत्री शुभम जायसवाल सहित 35 कार्यकर्ताओं के विरुद्ध एफआईआर के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जिसे अभाविप कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या बताया है। 


प्रदेश मे बढ़ती हुई बलात्कार और कवर्धा की घटना के विरोध मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आज पूरे प्रदेश भर में प्रदर्शन का आह्वान था। पिछले दिनों कवर्धा मे घटित 14 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप को पुलिस प्रशासन द्वारा उसे एक साजिश करार दिया और छात्रा के चरित्र पर प्रश्न चिन्ह खडा कर दिया गया और मामले मे लीपापोती की गयी। जिससे आक्रोशित अभाविप कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश मे आंदोलन आह्वान कर प्रदेश सरकार को चुनौती दी है। 


इस मौके पर मुख्य रूप से जिला संयोजक वेद साहू, ओमेश यादव, चंद राम साहू, विकास राठी, सुभाष यादव, गजेंद्र, दुष्यंत शर्मा, आयुष दीवान, वेद राजपूत, दादू सिन्हा रुपाली सोनी, पूजा यादव, नवीता, प्रियंका, योगिता, राजीव सिन्हा, अविनाश दुबे, धनेंद्र साहू, अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा, विजय मोटवानी, देवेश अग्रवाल, मिथिलेश सिन्हा, प्रतीक सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने