भगवान राम के बिना भारत की परिकल्पना नही हो सकती:पवन साय

 


राम मंदिर निर्माण में योगदान को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक 



धमतरी।भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में हर भारतवासी का कोई न कोई योगदान रहे इस भाव से भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री मा पवन साय ने कहा कि यह भूमि भगवान राम और कृष्ण की भूमि है और वे हमारे आराध्य हैं उनके बिना भारत की कल्पना नही की जा सकती। 

विश्व हिंदू परिषद ने यह बीड़ा उठाया है कि प्रत्येक देशवासी का कुछ न कुछ अंशदान अयोध्या में भव्य एवं दिव्य श्री राम मंदिर के निर्माण में लगे। इस महान कार्य मे भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरी लगन और मेहनत से श्रद्धा भाव से जुड़ रहा है। जिले के गांव गांव और नगर नगर का वातावरण पूर्णतः राममय बनाने का कार्य किया जा रहा है। 15 जनवरी से नगर कीर्तन प्रभात फेरी रथयात्रा जैसे अनेक आयोजन किये जाने हैं। 

मंदिर निर्माण के लिये राशि संग्रह के कार्य मे भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कम से कम 10 रु से लेकर अधिकतम जितनी राशि श्रद्धालु देना चाहे उनसे राशि संग्रह का कार्य किया जा रहा है। श्री साय ने इसके अलावा प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तर पर किये गए विशाल धरना प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओ को साधुवाद दिया तथा 22 जनवरी प्रस्तावित जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

हरदिहा साहू समाज भवन में आयोजित बैठक को प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार सहित सांसद चुन्नीलाल साहू विधायक रंजना साहू तथा राम मंदिर निर्माण समिति के जिला संयोजक रामु रोहरा ने भी संबोधित किया। बैठक में पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पिंकी शिवराज शाह, श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस, पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजलाल देवांगन, निर्मल बरडिया, निरंजन सिन्हा, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद, प्रीतेश गांधी मंचस्थ थे। बैठक में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, नरेश सिन्हा, गौकरण साहू ,कोषाध्यक्ष चेतन हिन्दुजा, मंत्री  प्रेमलता नागवंशी ,प्रीति कुम्भकार ,रामस्वरूप साहू, भानु चंद्राकर ,डॉ एन पी गुप्ता, रघुनंदन साहू , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, नगरी जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सदस्य दमयंतिन साहू ,नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा ,नागेन्द्र शुक्ला ,मंडल अध्यक्ष विजय साहू ,ऋषभ देवांगन ,मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर ,विजय यदु , खूबलाल ध्रुव ,अवनेंद्र साहू ,महेंद्र नेताम बीथिका विश्वास, मोनिका देवांगन कल्पना रणसिंह, डीपेंद्र साहू हेमराज सोनी , नीलेश लुनिया कीर्तन मीनपाल, फत्तेलाल ध्रुव नीलू डागा, श्यामा साहू, चित्ररेखा निर्मलकर ,विजय मोटवानी, सुशीला तिवारी,  लक्की डागा ,आकाश पांडेय,वीरेंद्र साहू सहित सभी जनप्रतिनिधि मंडल के महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने