कलार समाज धमतरी की वर्किंग कमेटी की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 


मगरलोड।प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कलार समाज जिला स्तरीय जिला धमतरी की वर्किंग कमेटी जिला धमतरी के पदाधिकारियों की बैठक जिला कलार समाज मुख्यालय भवन कुकरेल मे 3 जनवरी दिन रविवार को रखी गई थी।जिसमें आने वाले समय मे जिला स्तरीय बैठक के लिए रूप रेखा तैयार किया गया है, जो दो दिवसीय जिला स्तरीय महासभा होगा। यह बैठक 20 फरवरी दिन शनिवार समय दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होकर 21 फरवरी दिन रविवार सुबह 8 बजे तक  ग्राम छुही ब्लॉक उत्तर नगरी में सम्पन्न होगा। 

उक्त जिला स्तरीय बैठक में कलार समाज जिला धमतरी के  अंतर्गत आने वाले धमतरी ब्लाक,उत्तर नगरी ब्लॉक,मगरलोड ब्लॉक,गरियाबंद ब्लॉक के सामाजिक सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की  अपील की गई है। उदबोधन में समाज प्रमुखों द्वारा समाज के विकास के लिए सामाजिक सुधार , सामाजिक नियमावली ,युवा व महिला वर्ग के लिए विशेष योजना तैयार करने पर जोर दिया गया । साथ ही सभी वक्ताओं ने समाज को आगे ले जाने के लिए आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रेषित की।

उक्त वर्किंग कमेटी बैठक में मुख्य रूप से सरंक्षक लोकनाथ सिन्हा, सरंक्षक देशी राम सिन्हा, जिला अध्यक्ष छबिलाल सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष महेश सिन्हा, महासचिव उत्तम सिन्हा, मगरलोड ब्लाक अध्यक्ष चमन लाल सिन्हा सचिव बिसाहू सिन्हा, उत्तर नगरी ब्लाक अध्यक्ष नारायण सिन्हा सचिव रामलाल सिन्हा, गरियाबंद ब्लॉक अध्यक्ष लखन सिन्हा सचिव नेमीचंद सिन्हा, धमतरी ब्लॉक अध्यक्ष सेवकराम सिन्हा सचिव सोहन सिन्हा, जिला कार्यालय प्रभारी गोपाल सिन्हा सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य भुखन सिन्हा, गौतम सिन्हा,अमर सिंह सिन्हा,नरोत्तम सिन्हा, डेलू राम सिन्हा, होरीलाल सिन्हा,असोक सिन्हा, मुनि लाल सिन्हा,बोधन सिन्हा, देवलाल सिन्हा,संजीव सिन्हा,रामकुमार सिन्हा, जालम सिन्हा, रामकुमार सिन्हा,दिलीप सिन्हा, महेंद्र सिन्हा,बीरेंद्र सिन्हा, यशवंत सिन्हा,किसोर सिन्हा सहित सामाजिक सदस्य उपस्थित थे। जिला स्तरीय वर्किंग कमेटी बैठक में संचालन,आभार प्रकट व समापन की घोषणा रामायण सिन्हा युवा प्रभाग ने की।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने