रामचरित मानस गान सुनने से मन में सद्विचार आते हैं : महापौर

 



 धमतरी।तीन दिवसीय संगीतमय मानस गान एवं व्याख्यान सम्मेलन मक्केश्वर वार्ड मे किया जा रहा है।  शुभारंभ अवसर पर   मुख्यअतिथि के रूप में राजेश शर्मा समाज सेवी थे।अध्यक्षता महापौर विजय देवांगन ने की।विशिष्ट अतिथि सभापति अनुराग मसीह, पार्षद संजय डागौर थे। विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए मानस मंडली द्वारा रामकथा का वाचन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर विजय देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान राम के चरित्र से प्रेरित होकर व्यक्ति आदर्श जीवन जी सकता है आज जीवन के हर क्षेत्र में मर्यादा तार तार हो रही है ऐसे समय में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन दर्शन ही जनमानस को सही मार्ग का बोध कराता है।

इस दौरान वार्ड पार्षद प्रकाश सिन्हा, सियाराम साहू,एनआर यादव, गंगाराम सिन्हा, ममता सिन्हा, नंद कुमार लोधी, जितेंद्र साहू ,फूलबाई, आशीष थिटे, समिति के पदाधिकारी एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने