स्वामी विवेकानंद का जीवन एक दर्शन था:रंजना साहू

 


धमतरी।स्वामी विवेकानंद  के जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रत्नाबाँधा स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर भाजयुमो ने माल्यार्पण  किया ।

 उक्त अवसर पर धमतरी  विधायक रंजना साहू , पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रियंका सिन्हा , जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,  पार्षद राजेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजीव सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बीथिका विश्वास , डीपेंद्र साहू के विशेष आथित्य में सम्पन्न हुआ।

जिसमें  विधायक रँजना साहू  ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन एक दर्शन था । वहां यदि किसी पर केंद्रित था तो विश्व का युवा समुदाय, उन्होंने साहसिक एवं ओजस्वी उद्बोधन के माध्यम से एक साहसिक कर्मयोद्धा की तरह पूरी निष्पक्षता, प्रमाणिकता व निडरता के साथ समाज को यह बताने में सफल रहे, अध्यात्म के बल पर व्यक्ति सारी परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर सकता है ।

इस अवसर पर प्रकाश शर्मा, नील पटेल, सुशीला तिवारी, कीर्तन मीनपाल, अशोक उदासी, अभिषेक शर्मा, पवन गजपाल, जय हिंदुजा, पुष्कर यादव, आशीष शर्मा, गुड्डा रजक, वीरेंद्र साहू, पंकज साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने