कुरुद में मुख्यमंत्री टी 20 ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 12 से

 



मुकेश कश्यप

कुरुद। कुरुद क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में शुक्रवार से मुख्यमंत्री टी 20 ड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 का आयोजन स्थानीय खेल मेला मैदान में प्रारम्भ हो रहा है।उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि गिरीश देवांगन अध्यक्ष छ. ग. खनिज निगम होंगे।अध्यक्षता रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष छ. ग. नागरिक आपूर्ति निगम करेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रशेखर शुक्ला महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी , राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष राज्य अजजा आयोग,शरद लोहाना जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,  कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी,शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद ,लक्ष्मीकांता हेमंत साहू छाया विधायक ,सिद्धार्थ पाठक सचिव छ. ग. क्रिकेट एसोसिएशन,विनोद गोस्वामी वरिष्ठ खिलाड़ी टॉरनेडो क्लब कुरुद  ,ए व्ही मारुती वरिष्ठ खिलाड़ी टॉरनेडो क्लब कुरुद रहेंगे।


इस स्पर्धा के संरक्षक तपन चन्द्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष कुरुद एवं आयोजन समिति से जुड़े हुए संजय ध्रूव,सूर्या चन्द्राकर ,महेंद्र साहू,उमेश साहू आदि आयोजन की तैयारी में लगे हुए है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने