राजिम माघी पुन्नी मेला केन्द्रीय समिति की बैठक 5 को

 

file photo

गरियाबंद 04 फरवरी 2021। राजिम माघी पुन्नी मेला 2021 की तैयारी हेतु केन्द्रीय समिति की बैठक 5 फरवरी  को अपरान्ह 02 बजे नगर पंचायत राजिम के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष प्रदेश के धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री  ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के सभी 52 विशिष्ट सदस्य, सदस्य एवं विशिष्ट सदस्य सचिव को जिला प्रशासन द्वारा पृथक सूचना पत्र प्रेषित कर उक्त बैठक में सम्मिलित होने व माघी पुन्नी मेला का भव्य आयोजन करने अपने सुझाव व मार्गदर्शन देने हेतु अनुरोध किया गया है।

केन्द्रीय समिति में विशिष्ट सदस्य के रूप में संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, जल संसाधन मंत्री  रविन्द्र चैबे, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  गुरू रूद्रकुमार, सांसद सुनील सोनी एवं  चुन्नीलाल साहू, विधायक  धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल,  बृजमोहन अग्रवाल, अजय चन्द्राकर, एवं डमरूधर पुजारी, पूर्व विधायक लेखराम साहू एवं संतोष उपाध्याय, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, मगरलोड एवं अभनपुर, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा, अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, श्री राजीव लोचन ट्रस्ट कमेटी राजिम के अध्यक्ष, राज महंत  रामसुन्दर दास जी, सिरकट्टी आश्रम पाण्डुका के संत  गोवर्धन शरण व्यास जी, प्रमुख संत  विचार साहेब कबीर मंदिर नवापारा,  कमल भाई आड़िया अध्यक्ष महाप्रभु वल्लभाचार्य प्रकाट्य बैठक जी चम्पारण्य,रमेश पहाड़िया नवापारा, श्याम किशोर नवापारा, लीलाराम साहू नवापारा, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव छत्तीसगढ शासन संस्कृति एवं पर्यटन विभाग, आयुक्त रायपुर संभाग, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व रायपुर, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल रायपुर तथा विशिष्ट सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव शामिल है। 

 

इसी प्रकार समिति के सदस्य के रूप में  रतीराम साहू नवापारा,  जीत सिंह नवापारा, धनराज मध्यानी नवापारा, रामकुमार गोस्वामी राजिम, ताराचंद मेघवानी राजिम,  बैशाखु राम साहू राजिम,  लक्ष्मी साहू, कलेक्टर रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, पुलिस अधीक्षक रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, डीई विद्युत मंडल नवापारा राजिम/धमतरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका परिषद गोबरा-नवापारा व नगर पंचायत राजिम, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग-3 रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर/धमतरी/गरियाबंद, सहायक परिवहन आयुक्त रायपुर, खाद्य नियंत्रक रायपुर, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग राजिम/धमतरी तथा  गिरिश बिस्सा ओएसडी एवं सदस्य सचिव स्थानीय समिति शामिल है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने