6 साल में कुरूद डीजे डांस कांड के सभी आरोपी हुए दोषमुक्त





कुरुद।20 फरवरी 2015 में कुरूद नगर में हुए  बहुचर्चित डीजे डांस कांड घटना के दौरान घटित तीन अलग-अलग घटना जिसमें पूर्व मंत्री के बंगले एवं थाना में घटित घटना के मामले में सभी कांग्रेसियों एवं साथी आरोपीगनो के अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत गवाहों के बयान एवं बचाव पक्ष के के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत तर्कों पर विचार कर  न्यायालय कुरुद के द्वारा गुरुवार को उक्त दोनों प्रकरणों में सभी आरोपीगणों को  दोष मुक्त कर दिया गया। छह सालों के बाद दोषमुक्त की खबर सुनकर कुरूद नगरवासियों और कांग्रेसियों में खुशी की लहर छा गई।


इससे पूर्व भाजपा महिला पार्षद की शिकायत वाली घटना के केस में पहले ही 21 लोगो को दोषमुक्त कर दिया गया था। फरवरी 2015 में वार्ड क्र.14 में रॉयल क्लब द्वारा डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज रोड के पास किया गया था। इस घटना में दर्जनों कांग्रेसियों एवं नगर के युवा, और छात्रों सहित कुल 21 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुआ 40 दिनों तक जेल में थे। जिसके बाद कांग्रेसी नेताओ के परिजनों ने अपनी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने के बाहर दो दिनों तक इंसाफ के लिए धरना दिए थे। 


40 दिनों के बाद हाईकोर्ट से आरोपीगणों को जमानत मिली थी। कांग्रेसियों एवं युवाओं पर हुई इस एकतरफा कार्यवाही के खिलाफ कुरूद क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेसियों में काफी आक्रोश रहा था। दोषमुक्त हुए लोगों ने कहा कि राजनीतिक तरीके से हुई एकतरफा कार्यवाही के विरोध में इस घटना के विरोध में   रायपुर में भी तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश पर एकतरफा कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किए थे। 


11 फरवरी को छह सालो के बाद पूर्व में भाजपा महिला पार्षद वाली घटना में दोषमुक्त होने के बाद  पूर्व मंत्री के बंगले और थाना में घटित घटना के केस में सभी गवाहों के परीक्षण - प्रतिपरीक्षण बाद आरोपी पक्ष के बचाव के तथ्यों पर विचार कर व्यवहार न्यायलय ने घटना में शामिल सभी  आरोपियों को अपराध से दोष मुक्त कर दिया गया।

दोषमुक्त होने वालों में नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, कुरूद विधानसभा युकाध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत साहू,  ब्लाक युकाध्यक्ष एवं सभापति डूमेश साहू, योगेश चंद्राकर, ऐश्वर्य साहू, बालमुकुंद साहू रूपेश साहू, परमानंद यादव ,महेंद्र साहू भूपेंद्र साहू रूपेश साहू शामिल हैं।


 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने