टैक्स वसूलने गए निगम कर्मचारी के साथ मारपीट, युवक गिरफ्तार

 


भुपेंद्रसाहू

धमतरी।निगम कर्मचारी के साथ टैक्स वसूली के दौरान मारपीट के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है,एक नाबालिक  पर भी कार्रवाई की गई है ,अन्य की तलाश की जा रही है। मारपीट की सूचना मिलते ही सभी निगम कर्मचारी थाना पहुंच गए थे और तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे ।

 मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक खिलेश्वर साहू अपने दो साथी राकेश पटेल और जिवराज के साथ कोष्टापारा कर वसूली के लिए गए हुए थे। तभी सुमित चावला ने अपने अन्य साथियों के साथ खिलेश्वर के साथ मारपीट की। राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर ने बताया कि आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र में संपत्ति व जल कर वसूली अभियान जारी है। इसी के तहत खिलेश्वर कोष्टापारा गया हुआ था तभी उसके साथ मारपीट की घटना हुई है। उसका 5 साल का टैक्स बकाया है उसको पूर्व में नोटिस भी दी जा चुकी थी। 

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अभिमन्यु सिन्हा, शेर खान ने कहा कि 2 माह से कर्मचारियों को वेतन प्राप्त नहीं हुआ है,वसूली के लिये जाते हैं तो कर्मचारियों के साथ इस तरीके से व्यवहार करते हैं। सूचना मिलते ही निगम के शशांक मिश्रा,देवेश चंदेल, ओम प्रकाश शर्मा, योगेश निषाद,सीताराम श्रीवास,  गिरधर साहू, नरेंद्र साहू, संजय गुप्ता ,नितिन बनवासी, कमल देवांगन,  सुनील सालुंके ,श्यामू सोना, बंसी दीप, सहित अन्य कर्मचारी पहुंच गए थे।

 कोतवाली उप निरीक्षक रमेश साहू ने बताया कि खिलेश्वर की रिपोर्ट पर सुमित चावला पिता हरपाल को धारा 186, 353, 294, 506, 323 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक नाबालिग युवक पर ही कार्रवाई की जा रही है। अन्य की तलाश जारी है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने