धमतरी निगम आयुक्त आशीष टिकरिहा का तबादला, एसडीएम मनीष मिश्रा होंगे नए आयुक्त

 

रायपुर।राज्य सरकार ने कई निगम कमिश्नर सहित राज्य प्रशासनिक सेवा 10 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। जीएडी की तरफ से जारी ट्रांसफर आदेश में 5 निगमों के कमिश्नरों को तबादला किया गया है। बिलासपुर, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी, दुर्ग निगम के आयुक्त को बदला गया है। 

धमतरी नगर निगम आयुक्त आशीष टिकरिहा का तबादला सीईओसुडा रायपुर में हुआ है। उनकी जगह धमतरी एसडीएम मनीष मिश्रा  निगम आयुक्त होंगे।

आशुतोष चतुर्वेदी राजनांदगांव नगर निगम के नये आयुक्त होंगे, वहीं प्रभाकर पांडेय अब अंबिकापुर के नये कमिश्नर होंगे। अजय कुमार त्रिपाठी को सरगुजा संयुक्त कलेक्टर से बिलासपुर का नया निगम आयुक्त बनाया गया है। 

राजनांदगांव के निगम आयुक्त चंदकांत कौशिक को संयुक्त कलेक्टर धमतरी, दुर्ग निगम आयुकत इंद्रजीत वर्मा को कवर्धा संयुक्त कलेक्टर, हरीष मंडावी को अंबिकापुर निगम आयुक्त से दुर्ग का नया निगम आयुक्त बनाया गया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने