मड़ेली में आयोजित महिला जागृति शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन

 


मुकेश कश्यप

कुरूद।महिला बाल विकास परियोजना कुरुद  द्वारा सोमवार को बाजार चौक मड़ेली में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांति सोनवानी अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी थीं। अध्यक्षता शारदा साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष कुरुद ने की। विशेष अतिथि के रूप लक्ष्मीनारायण साहू सरपंच मडेली पंच सुनेश्वरी साहू, भोज बाई जांगड़े, मीना आमदे, भुनेश्वरी साहू, पुष्पा साहू उपस्थित थे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शारदा  साहू ने कहा कि आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरीन के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। 


कांति सोनवानी ने अपने उद्बोधन में कहा महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। वह जमाना चला गया जब महिलाओं को सिर्फ घरेलू कामकाज तक ही सीमित रहना पड़ता था। उन्होंने महिलाओं को आगे आकर सामाजिक उत्थान में सहयोग करने की बात कही। अतिथियों ने गर्भवती महिलाओं को गोदभराई सामग्री भेंट कर बधाई दी। 6 माह के बच्चों को मीठा खीर खिलाकर मुंह जूठा कराया। इस कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए मोमबत्ती जलाओ, बिंदी लगाओ, प्रतियोगिता एवम अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें उपस्थित महिला अतिथियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास  पर्यवेक्षक अरुणा मिश्रा सेक्टर जामगांव,रेणुका साहू सेक्टर मंदरौद, जयश्री साहू सेक्टर मरौद, नीता साहू सेक्टर अवरी एवं मितानिन सहित बड़ी संख्या में माताएं, महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने