निःशुल्क जनऔषधि सुविधा सेनेटरी पैड का वितरण

 

धमतरी।स्वामी आत्मांनंद मेहतरू राम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना धमतरी में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत सुविधा से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को निःशुल्क सुविधा सेनेटरी पैड वितरित किया गया।

केंद्र सरकार की ओर से यह मात्र 1रु में एक पैड के दाम पर उपलब्ध है जो कि बाजार के महंगे सेनेटरी पैड से बहुत सस्ते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के छत्तीसगढ़ राज्य के नोडल अनीश वोडितेलवार ने किया। उन्होंने परिजनों के सस्ती दवाओं की जानकारी दी। प्रधान मंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना की दवाइयां बाजार मूल्य से 50% से 90% तक सस्ती होती है।

 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धमतरी विधायक  रंजना डिपेन्द्र साहू उपस्थित थी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि एक परिवार में लड़की का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। लड़की बहुत जगह पर अपनी परेशानी बोलने में झिझक जाती है। जैसे की महावारी की समस्या हो या कोई भी बात हो उन्होंने छात्राओं को कहा कि झिझक को अपनी कमजोरी ना बनाएं और खुलकर अपनी परेशानी को अपनों से साझा करें। उन्होंने कहा कि वह विधायक होने के साथ-साथ एक ग्रहणी माता बहू और पत्नी की सेवा बखूबी से निभाते हुए धमतरी जिले के लिए पूर्णतः समर्पित है, उन्होंने बालिकाओं को अपनी परेशानी उनसे भी साझा करने को कहा।उन्होंने छात्राओं से अपने स्कूल अनुभव को भी साझा किया। 

कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य नागेंद्र पांडे,  नीरज नाहर स्कुल विधायक प्रतिनिधि, पार्षद  श्याम लाल नेताम, लोकेश्वरी सुरेश साहू, शिक्षक  लीना जेठवा, प्रियंका जैन, मैहर पिनजानी, रमा वर्मा सहित शिक्षक उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने