मगरलोड में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास का कार्यकताओं ने किया स्वागत

 


महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना :बिथिका विश्वास

 


पवन निषाद

मगरलोड (धमतरी)।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिथिका विश्वास का मेघा व मगरलोड में प्रथम आगमन पर कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। तपश्चात जिलाध्यक्ष ने मगरलोड नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष व पार्षद नरेश अग्रवाल के निवास में कार्यकताओं की बैठक ली।जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को मजबूत करनी है।हर बूथ स्तर के कार्यकताओं से कदम पर कदम मिलाकर काम करना है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकती।केंद्र के मोदी सरकार  देश हित के लिए काम कर रही है।छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की नरूवा,घुरवा, बाड़ी योजना पूरी तरह से फैल हो गई है।विकास कार्य ठप हो गई है।पिछले 15 साल में भाजपा पार्टी ने डॉ रमन सिंह के नेतत्व में छतीसगढ़ में अनेक विकास कार्य करवाये है। कांग्रेस सरकार ने झूठा वादा कर सत्ता हासिल की ।छत्तीसगढ़ में कुशासन राज चल रही है।प्रदेश में केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई है।कांग्रेस पार्टी ने झूठी गंगाजल की कसम खाकर अपमानित किया है।शराबबंदी नहीं कर पाई है।भूपेश बघेल की सरकार निर्जल सरकार है।


 इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा,मगरलोड भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु,मेघा भाजपा मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू,महामंत्री यवन लाल साहू,रामायण सिन्हा,संतोष सोनी,उपाध्यक्ष सुरेश साहू ,युवा मोर्चा महासचिव धर्मेन्द्र साहू, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा साहू,पार्षद नरेश अग्रवाल,दुर्गा साहू,झमित सिन्हा,दिनेश साहू,जीवराखन साहू,राखी साहू,देवराज देवांगन,ईशु साहू,संतोष साहू,डीहू राम साहू,अश्वनी साहू,मनोज सिन्हा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संध्या साहू,संतोषी साहू,नन्दिनी सिन्हा,सहित अनेक उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने