Breaking:घात लगाए नक्सलियों ने IED से उड़ाया पुलिस बस 5 जवान शहीद,मुख्यमंत्री ने घटना की कड़ी निंदा की

 



घायल जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश




 रायपुर। नारायणपुर में नक्सलियों ने सर्चिंग से लौटते जवानों से भरी बस को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। हादसे में 5 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। 12 जवान गम्भीर रूप से घायल हुए है।

हमला  उस समय हुआ जब डीआरजी के जवान बस में सवार होकर कडेनार से मंदोड़ा जा रहे थे। इसी दौरान धौड़ाई और पल्लीनार के बीच घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में DRG के 5 जवान शहीद हो गए। जय लाल उइके ग्राम-कसावाही (प्रधान आरक्षक),करन देहारी अंतागढ़, (ड्राइवर),सेवक सलाम कांकेर, पवन मंडावी बहीगांव ,विजय पटेल नारायणपुर शामिल है।जबकि 6 को गम्भीर चोटें आई है। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों से भरी बस को ब्लास्ट से उड़ाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस दुखद घटना में एक वाहन चालक सहित डीआरजी के जवानों की शहादत पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शहीद जवानों और वाहन चालक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ने लगे हैं। यह घटना नक्सलियों की हताशा का परिणाम है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अभियान और तेज होगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं, साथ ही उन्होंने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी को घटना की पूरी जानकारी लेकर सभी आवश्यक कदम शीघ्र उठाने के निर्देश दिए हैं। 




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने