चुनावी मोड में आए CM बघेल, प्रचार करने कल होंगे असम रवाना

 


10 दिवसीय होगा असम का चुनावी दौरा


वतन जायसवाल

रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब धुँआधार चुनावी कैंपेन के लिए कल 12 मार्च को असम रवाना होंगे। उनका यह चुनावी दौरा 10 दिवसीय है।

पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है।  जहां सभी बड़े छोटे राजनीतिक दल जोर आजमाइश में लगे हुए है। इन चुनावों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वे इन चुनावों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक तो है ही साथ ही असम की चुनावी बागडोर भी उन्ही के हाथ है। हाल ही में श्री बघेल असम और पश्चिम बंगाल का दौरा कर लौटे है। लेकिन बजट सत्र की वजह से अभी और दौरा नही हो पाया था। अब जब विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक बार फिर चुनावी मोड में आ गए है। 

संसदीय सचिव एवं असम चुनाव के सहप्रभारी  विकास उपाध्याय ने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 मार्च को असम के लिए रवाना होंगे। वहां उनका 10 दिवसीय चुनावी दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। असम की सभाओं में सीएम भूपेश बघेल प्रदेश सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। इससे पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सीएम बघेल की सभा में 8 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटी थी। कांग्रेस के नेताओं ने बघेल की सभा में जुटी इस भीड़ को ऐतिहासिक बताया था।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने