13 लोगों की मौत के साथ जिले में मिले 424 संक्रमित मरीज



 भूपेंद्र साहू

धमतरी। जिले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बनी हुई है। सोमवार को जिले में 404 मरीज मिले, बीती रात भी 20 और मिले थे इस तरह से 24 घंटे में 424 लोगों की पहचान हुई है।अब तक 17401 मरीज संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 11378 स्वस्थ हो चुके है। 5750 सक्रिय मरीज हैं।


 सोमवार को मिले मरीजों में गुजरा से 86,कुरुद से 88,मगरलोड से 35 , नगरी से 127 और धमतरी शहर से 68 मरीज हैं।24 घंटे में 13 लोगों की मौत हुई है। जिसमें गुजरा,कुरुद ,मगरलोड से 2,नगरी से एक और शहर से 6 है।इस तरह आंकड़ा 317 तक पहुंच गया।


जिले के अन्य भागों में मिले मरीजों के साथ शहर से शिवाजीनगर पांच,सिविल लाइन 6, घासीदास वार्ड दो, दुर्गा मंदिर के पास दो ,मैत्री विहार कॉलोनी दो, आमापारा 2,विवेकानंद नगर गली नंबर 5 से 2,गोकुलपुर 3 ,रिसाई पारा 5,सल्हेवार पारा दो, कोष्टा पारा 3,दानीटोला 5, विंध्य विहार कॉलोनी  2,जिला अस्पताल से 2 लोग मिले हैं।

 इसके अलावा सदर उत्तर वार्ड, मकई चौक,बठेना, शांति कॉलोनी,रायपुर रोड, एकता नगर, गोलबाजार ,आधारी नवागांव ,मकेश्वर वार्ड, लाल बगीचा, आमातलाब रोड, डाक बंगला वार्ड,  गणेश चौक, हटकेसर, गुजराती कॉलोनी ,सुंदर गंज वार्ड,रामसागर पारा, उपाध्याय नर्सिंग होम, केंद्रीय विद्यालय से मरीज मिले हैं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने