माओवादियों ने रिहा किया कमांडो राकेश्वर को, पत्नी बोली मेरे जीवन का सबसे आनंद का पल

 





वतन जायसवाल

रायपुर। अच्छी ख़बर यह आई है कि नक्सलियों ने बंधक बनाएं कोबरा कमांडो राकेश्वर को रिहा कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तर्रेम के समीप CRPF  कैंप में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वो पूरी तरह स्वस्थ्य है। जवान की पत्नी ने भगवान के प्रति श्रद्धा जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

 


बताया गया है सैनी माता रुखमणी सेवा संस्थान अध्यक्ष धरमपाल और गोंडवाना समन्वय समिति  अध्यक्ष तेलम बरैय्या मध्यस्था के लिए गुरुवार तड़के तर्रेम से 40 किमी दूर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद शाम लगभग 4 बजे दोनों मध्यस्थ और सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में माओवादियों ने राकेश्वर को रिहा कर दिया।

जैसे ही राकेश्वर के रिहा होने की जानकारी मिली प्रदेश सहित देश में खुशियां छा गई। जम्मू निवासी जवान राकेश की पत्नी मीनू मन्हास ने भगवान के प्रति श्रद्धा जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार, सेना और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आज के दिन को अपने जीवन का सबसे ख़ुशी वाला पल कहा।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने