भाजपा ही एक राजनीतिक पार्टी है, जिसके लिए पहले देश, फिर विचारधारा, फिर है दल : रंजना साहू

 


 धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के 41 वें स्थापना दिवस के वर्ष पर विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने अपने घर में पार्टी का ध्वज फहराया। पार्टी के निर्देशानुसार हटकेशर वार्ड बुथ अध्यक्ष के घर पर नेम प्लेट लगाकर आम लोगों सेअपील की है 

कि देश में एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो अपने सिद्धांतों में राष्ट्र के प्रथम दर्जे पर तथा राष्ट्रवादी विचारधारा को हर कार्यकर्ता में अपने को आत्मसात कर स्वयं में रखते हुए संस्कार डालती है। इसलिए भारत माता अपनी जन्म भूमि की सेवा के लिए हर राष्ट्रभक्त समर्पित व निष्ठा भावना से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता गण, सेवा के लिए आगे आए। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, शहर मंडल मंत्री संतोषी साहू, जनक राम साहू, महेश साहू, राम गोपाल साहू, पुर्व जनपद सदस्य डीपेंद्र साहू सहित विभिन्न जन उपस्थित रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने