CM बघेल ने किया ट्वीट, लिखा लॉकडाउन का अधिकार अब कलेक्टर्स को

 


वतन जायसवाल

रायपुर। कुछ दिनों से जारी लॉक डाउन की चर्चा पर मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने आख़िरकार पूर्ण विराम लगा ही दिया। ट्वीट कर उन्होंने बताया लाकड़ाउन के सबंध में जानकारी दी।

लॉक डाउन और कोरोना सबंधी मामलें के लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कलेक्टर्स-एसपी कांफ्रेंस ले कर उन्हें वैक्सिनेशन पर अधिक ध्यान देने कहा साथ ही जहां यह कार्य धीमा है वहां के कलेक्टर को नसीहत भी दी गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को मुख्य सचिव के माध्यम से निर्देशित किया। उन्होंने यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्री श्री टी. एस. सिंह देव के परामर्श पर दिया। बताया गया है स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री से दूरभाष पर लॉक डाउन करने का अनुरोध किया था।

जिस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार कलेक्टर को निर्णय लेने हेतु अधिकृत करने का निर्देश दिया। अब कलेक्टर ही निर्णय लेंगे की उनके। ज़िले में लाक डाउन कब होगा और क्या क्या शर्ते होंगी। यह भी कहा गया है की जिन जिलों में अधिक मामले है वहां लॉक डाउन पहले किया जाएं।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने