मानस दर्शन के ऑनलाइन पटल पर मानस गोष्ठी का आयोजन

 

   



मुकेश कश्यप

कुरुद।"मानस दर्शन जीवन अर्पण" के विस्तृत पटल पर रविवार को राज्यस्तरीय ऑनलाइन गोष्ठी के 21 वें अंक का सफल आयोजन हुआ।जिसमे रघुवर मानस परिवार चर्रा के व्याख्याकार आरडी साहू  कुरुद धमतरी ,रोहित देशमुख पापरा बालोद ,पंडित अशोक तिवारी रामपुर राजनांदगांव और अन्य प्रान्त से आचार्य आदित्य प्रकाश त्रिपाठी मैहर मध्यप्रदेश,दीदी भक्तिप्रभा देवी उत्तरप्रदेश से व्याख्यान के लिए आमंत्रित रहे। जिसमें मानस के भिन्न-भिन्न प्रसंगों पर सविस्तार चिंतन की प्रस्तुति हुई।


 वर्तमान परिवेश में "मानस दर्शन" मतलब सिर्फ राम जी के चरित्र को जीवन मे उतारना ही नही बल्कि स्व मन, हृदय का दर्शन भी मानस दर्शन है और मानस दर्शन कर अपने जीवन को सात्विक संयमित, संकल्पित सहित दृढ़ आत्मबल वाले बना सकते है ।यह संदेश चिंतन के दौरान वक्ताओं द्वारा दिया गया।क्योंकि जब दिव्य समाज निर्माण के लिए आध्यात्म का जीवन शैली में होना जरूरी है। कोरोनाकाल के भयावह स्थिति में ऑनलाइन गोष्ठी घर मे बैठे सत्संग का एक अच्छा साधन के रूप में उपयोग हो रहा।


कार्यक्रम का सन्चालन देवलाल सिन्हा हसदा बेरला बेमेतरा ने किया।राज्यस्तरीय ऑनलाइन मानस गोष्ठी व "मानस दर्शन जीवन अर्पण" के संस्थापक् और आयोजक दीपक गुहा मरौद कुरुद रहे। 


       इस ऑनलाइन कार्यक्रम में आशीवादक के रूप अर्जुनपुरी गोस्वामी व गोपाल वर्मा  उपस्थिति रहे। पूरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिले से मानस के विद्वत जन जुड़कर रामकथा श्रवण पान करते रहे। जिसमे "मानस दर्शन जीवन अर्पण" के जिला सयोजक मुन्नालाल देवदास गरियाबंद,जेएल देवांगन धमतरी,अशोक साहू रायपुर ,संगीता निषाद  कांकेर,गुप्तेश्वर बघेल   कोण्डागांव, लोकेश गायकवाड़ नारायणपुर, लिलार सिन्हा बालोद ,अचल वैष्णव  राजनांदगांव ,रामदत्त साहू कवर्धा, देवलाल सिन्हा बेमेतरा, चिंताराम सेन महासमुन्द, श्रीराम यादव बिलासपुर आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में  सहयोग रहा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने