यूपी में बीजेपी विधायक के भाई, 2013 बैच के आईएएस हैं सूरजपुर के नए डीएम गौरव सिंह

 


रायपुर।सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद आईएएस गौरव कुमार सिंह को नए कलेक्टर के रूप में भेजा गया है, जिन्हें पहली बार किसी जिले की कलेक्टर के रूप में पदस्थापना मिली है।


 कौन है गौरव कुमार सिंह 

सूरजपुर के नए डीएम गौरव कुमार सिंह मूलत उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से हैं। मल्लावां क्षेत्र के देवमंनपुर गांव के रहने वाले गौरव गौसगंज के पीवीआर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रहे शिवराज सिंह के 3 पुत्रों और चार पुत्रियों में से एक हैं।वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। गौरव सिंह की शुरुआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर में हुई फिर पीबीआर इंटर कॉलेज गौसपुर से 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण की। 


गौरव सिंह ने आईआईटी दिल्ली से सोलर ऊर्जा में पीएचडी की और 2013 बैच के आईएएस अधिकारी बने। गौरव को कलेक्टर के रूप में पहली बार पदभार मिला है,वह अभी रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी थे। गौरव सिंह के बड़े भाई आशीष कुमार सिंह बिलग्राम मल्लावां क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं।उनके कलेक्टर बनने के बाद गांव में खुशी की लहर है।

 ज्ञात हो कि लॉकडाउन के दौरान कलेक्टर रणवीर शर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था जिसका वह वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर उन्हें तत्काल हटाकर मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाकर भेजा गया है। उनके बदले गौरव सिंह का नया कलेक्टर बनाया गया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने