मोदीजी के अखण्ड भारत को कमजोर करने का षड्यंत्र है, काग्रेंस की टूल किट-रँजना साहू

 


विधायक, नेताओं पर दर्ज प्रकरण के विरोध मे गिरफ्तारी देने पंहुचे अर्जुनी थाना



धमतरी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आह्वान पर टूल किट गुप्त दस्तावेज बनाकर केंद्र सरकार तथा नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की जो साजिश रची गई, जिसके उजागर होने के फल स्वरुप प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित अन्य राष्ट्रीय नेताओं के ऊपर दर्ज एफ आई आर के विरुद्ध में पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न थाना क्षेत्रों में गिरफ्तारी देने पहुंच रहे हैं। विधायक रंजना साहू भी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदेश गांधी, सहित युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, आंमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, नगर पंचायत आमदी के अध्यक्ष हेमंत माला साहू, निर्मल बरड़िया अर्जुनी थाना पहुंचे। 


विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि भारत माता के प्रति समर्पित अखंड भारत की कल्पना लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनेक राष्ट्र को जोड़ने वाले कार्य कर रहे हैं, किंतु कुछ विघ्न संतोषी मानसिकता के लोग प्रखर राष्ट्रवाद के इस बढ़ते कदम को नहीं पचा पा रहे और अनेक षड्यंत्र समय-समय पर करते हैं, उसी का एक हिस्सा है टूल किट, जो कोविड-19 के विपरीत समय में देश के साथ विश्वासघात है, 

उक्त बात कहते हुए श्रीमती साहू ने आगे कहा कि ऐसे षड्यंत्रकारी लोगों के मंसूबे को भारतीय जनता पार्टी कभी भी सफल नहीं होने देगी और हम युवा महिला भारत माता से प्रेम करने वाला व्यक्ति, उक्त मंसूबे को असफल करने के लिए अपने जी जान की बाजी भी लगा देंगे।


प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी।लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है, सच बोलने वालों पर FIR कर कांग्रेस सरकार ने जनता को अपना असली चेहरा दिखा दिया. हम सभी सच का साथ देंगे, भूपेश सरकार कितनों को जेल में बंद करेगी।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने