पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक का निधन, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त


रायपुर। पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनका उपचार रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।


 अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री रहे डॉ. शक्राजीत नायक भाजपा में थे। फिर छत्तीसगढ़ राज्य गठन के समय अजीत जोगी से प्रभवित होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वे रायगढ़ से विधायक भी थे। वर्तमान में उनके पुत्र प्रकाश नायक विधायक है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव बरमकेला के नवापल्ली में किया जाएगा। पिछले साल कोरोना की वज़ह से उनका स्वास्थ्य खराब था। फिर वो अच्छा महसूस भी करने लगे थे। लेकिन अभी कुछ दिन पूर्व फिर से उनकी तबियत बिगड़ी जिसके बाद उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक  के निधन पर  दुख प्रकट किया। श्री बघेल ने डॉ. नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने