पुलिस को चकमा देने गोभी के नीचे ट्रक में ढाई करोड़ से अधिक के 13 क्विंटल गांजा की तस्करी करते 2 अन्तर्राजीय आरोपी गिरफ्तार

 


अवैध गांजा परिवहन के विरूद्ध महासमुंद जिले की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही


 रायपुर।पुलिस अधीक्षक महासमुन्द प्रफुल्ल ठाकुर को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक आयशर ट्रक में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये उत्तर प्रदेश व दिल्ली की ओर जाना वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने थाना कोमाखान प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया।  महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी खरियाररोड़ की तरफ से 1 आयशर की 6 चक्का ट्रक क्रमांक OD 02 U 7795 महासमुन्द की ओर आ रही थी। 


मुखबिर सूचना अनुसार एक आयशर ट्रक टेमरी नाका के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया। एक व्यक्ति वाहन से उतर कर खेतों की तरफ भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा। नाम पता पुछने पर अपना नाम अतिश कुमार सिंह पिता उमाशंकर सिंह उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 11 कृपाराम का डेरा शिवपुर डियर नुम्बेरी थाना हरदेव सिंह का डेरा जिला बलिया उत्तर प्रदेश तथा चालक सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम हरिलाल उर्फ हीरालाल पिता रघुनाथ राम उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम सासामुसा थाना कोचईकोट जिला गोपालगंज, बिहार का होना बताया। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व ट्रक में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये  जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। 


वाहन में गोभी  सब्जी से  भरा हुआ था। संदेह होने पर जिनको हटाकर वाहन की चेकिंग किया तो उसमें उपर गोभी भरा हुआ था ।गोभी को हटाने के बाद नीचे बोरियां मिली। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। कुल 52 बोरीयों में 1300 किलो मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2करोड़ 60 लाख रु है। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 क्विंटल गांजा को वाहन सहित जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की जा रही है। 


पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार  यह कार्यवाही मादक पदार्थ पर की गयी अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु अधिकारी (पु)  लितेश सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कोमाखान सिद्धेश्वर प्रताप सिंह एवं टीम सउनि रनसाय मिरी, प्रआर जागेश्वर ठाकुर आर. कुलेश्वर साहू, सेवाराम ध्रुव, कृष्णा पटेल, संतोष सांवरा, गणेश्वर ठाकुर, बिंटू हरबंस, सालिक राम ध्रुव, उत्तम ठाकुर शामिल रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने