नीतीश कुमार को अशोक स्तंभ लगाकर किया गया पदोन्नत,ASP बनकर हुए रिलीव

  


 ASI ढाल सिंह वर्मा, प्रआर. ध्रुव कुमार सिन्हा एवं बृजमोहन गढ़ेवाल हुए सेवानिवृत्त


 धमतरी।29 जून को महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा जारी पदोन्नति आदेश में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी  नीतिश ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए जिन्हें पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा अशोक स्तंभ लगाकर पदोन्नति दी गई।नितीश ठाकुर नवंबर 2019 से पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी के दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक किया जिनका अन्यत्र स्थानांतरित होने पर उन्हें विदाई देते हुए शुभकामनाएं दी गई।


संयोगवश मंगलवार को ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी में स्थानांतरित हुए मयंक रणसिंह ने पुलिस अधीक्षक से सौजन्य भेंट कर अपनी ज्वाइनिंग दी। 


  धमतरी पुलिस विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक ढाल सिंह वर्मा, प्रधान आरक्षक ध्रुव कुमार सिन्हा एवं प्रधान आरक्षक बृजमोहन गड़ेवाल तीनों की सेवा अवधि पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानू ने विभागीय परंपरानुसार पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर तीनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि भविष्य में कभी भी जरूरत पड़े तो सीधे चले आना, मैं आपका सहयोग जरूर करुंगा। उक्त तीनों अधिकारियों ने अपने अनुभव को उपस्थित स्टाफ के साथ साझा किया।


          सेवानिवृत्त सउनि. ढाल सिंह वर्मा  वर्ष 1981 में आरक्षक के पद पर दुर्ग में भर्ती होकर पुलिस विभाग में आए, तत्पश्चात अविभाजित मध्य प्रदेश के भोपाल, पुलिस मुख्यालय रायपुर, सीआईडी. डीसीबी.में पदस्थ रहकर 39 वर्ष तक पुलिस विभाग को अपनी सेवाएं दी। इस दौरान आरक्षक से प्रधान आरक्षक व सहा.उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए और अपनी सेवाएं दी।

इसी प्रकार सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक ध्रुव कुमार सिन्हा ने वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में 32 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी।

सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक  बृजमोहन गढ़ेवाल ने वर्ष 1981 से लगातार 39 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। 

  कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री बी.पी.राजभानू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राईम  सारिका वैद्य, अनु.अधिकारी पुलिस नगरी नितीश ठाकुर नव पदस्थ अनु.अधिकारी मयंक रणसिंह, रक्षित निरीक्षक के.देव राजू, मुख्य लिपिक मानसिंह साहू, एसआरसी. लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, एकांटेंट सनत वर्मा, सूबेदार रेवती वर्मा एवं समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने