निगम हुआ सख़्त, जिनका नही हुआ वैक्सिनेशन उनको नही मिलेगा अब राशन

  

रायपुर नगर निगम के 70 वार्डो में चलाया जाएगा महा अभियान


वतन जायसवाल

रायपुर। अधिक से अधिक कोरोना टीकाकरण के लिए  नगर निगम रायपुर एक महा अभियान चलाने वाली है। जो निगम इलाके के सभी 70 वार्डों में होगी। इसके साथ ही योजना बनाई गई है कि जो व्यक्ति टीकाकरण नही करवाया है। उनको राशन नही दिया जाएगा। अभियान चलाकर व्यापारियों, सब्जी विक्रेताओं को भी टीकाकरण करवाया जाएगा।


 नगर निगम की अति आवश्यक बैठक के बाद महापौर एजाज ढेबर ने बताया कि इस रविवार सभी 70 वार्ड में महाअभियान चलाया जाएगा। 10 दिन तक चलने वाले इस अभियान में जिस वार्ड में सबसे ज्यादा टीकाकरण होगा उनमें से पहले स्थान वाले वार्ड को 10 लाख, दूसरे को 8 और तीसरे स्थान वाले वार्ड को 5 लाख रूपये की विकास राशी महापौर निधि से दी जाएगी।


श्री ढेबर ने बताया कि नगर निगम के सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच सभी मुद्दों पर सहमति भी बनी और सख्ती का भी निर्णय लिया गया है। जिसमें स्पष्ट किया गया है कि जो लोग वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ सब्जी और राशन बेचने वालों को भी वैक्सीन लगवाना जरुरी है।


बाईट-एजाज ढेबर महापौर, रायपुर

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने