पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित


धमतरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय चंद्राकर के जन्मदिवस को भाजपा के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।


पुर्व केबिनेट मंत्री, कुरूद विधानसभा के नेतृत्वकर्ता अजय चंद्राकर के 58 वें जन्मदिवस पर कुरुद भाजपा द्वारा विशेष कार्यक्रम तय किये गये थे। जिसमें मुक्तिधाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, कुरुद महाविद्यालय में भाजयुमों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम, कुरुद भाजपा द्वारा अटल आवासीय क्षेत्र में भोजन वितरण कार्यक्रम, बालक स्कुल में महिला मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण, भाजपा कार्यालय में उनके दिर्घायु की कामना करने यज्ञ-पुजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

      विदित हो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर का जन्म दिवस भाजपा कुरूद विधानसभा के कार्यकर्ताओं के लिए कोई उत्सव से कम नहीं होता जिसके चलते प्रतिवर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।इस वर्ष भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ शामिल होकर पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


      इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, जिला उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर द्वय ज्योति चंद्राकर, जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ भागवत यादव, मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, पार्षद भानु चंद्राकर, कार्यालय प्रभारी सुरेश अग्रवाल, मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू, शहर संयोजक भोजराज चंद्राकर, मुलचंद सिन्हा, मंडल महामंत्री प्रभात बैस, टिकेश साहू, विकास चंद्राकर, भारत भूषण पंचायन, मिथिलेश बैस, टेकराम साहू, दीपक चंद्राकर, भारत ठाकुर, भारत साहू, प्रकाश धीवर, आईटीसेल संयोजक कमलेश चंद्राकर, राजेंद्र गुप्ता, प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा जिला मंत्री सत्यम चंद्राकर, वंशखत्री, केशव चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर, किशोर कुर्रे, दौलत ध्रुव, विनोद चंद्राकर, पप्पी चैनवानी, प्रमोद शर्मा, संजय चंद्राकर, ललित चंद्राकर, संतोष ध्रुव, खिलावन यादव, ऋषि सोनी, नेमीचंद बैस, सुरज देवांगन, जितेंद्र चंद्राकर, पावस चंद्राकर, विक्की साहू, नवनीत शर्मा, महिलामोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पंचायन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, मिडिया प्रभारी ममता साहू , मंडल महामंत्री भूमिका सिन्हा, कार्यालय मंत्री तुमेश्वरी ध्रुव एवं सदस्य विद्या शर्मा शामिल हुए।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने