सदन में बोले विधायक बृहस्पत सिंह "किसी को ठेस पहुंची हो तो क्षमा करें,खेद व्यक्त होने के बाद विधानसभा पहुंचे सिंहदेव

 


वतन जायसवाल

रायपुर। विधायक बृहस्पत सिंह ने हत्या वाले बयान पर बुधवार को सदन में खेद व्यक्त किया। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव विधानसभा पहुंचे। इसी के साथ 3-4 दिनों का यह गतिरोध भी समाप्त हो गया।

  बता दे की विगत दिनों से एक बयान पर कांग्रेस पार्टी में आपसी कलह मची हुई थी। जिसका असर विधानसभा में भी देखने को मिला। बयान से दुखी स्वास्थ्य मंत्री कल सदन की कार्रवाई छोड़ कर बाहर निकल गए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि जब तक  उस हमले की जाँच न हो, या इस मसले में उनकी भूमिका का पता न चले तब तक वो सदन में नही आएंगे। इस बात को लेकर विपक्ष ने भी जमकर विरोध किया था।

 मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के आला नेता सभी सिंहदेव को मनाने का भरसक प्रयास करते रहे। लेकिन सिंहदेव अपनी बात पर अड़े रहे। आज वे सदन भी नही पहुँचे थे। 

  लेकिन बुधवार की कार्यवाही शुरू होने के बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने अपने वक्तव्य पर खेद जताते हुए कहा कि भावावेश में किसी को ठेस पहुँची हो तो क्षमा करें। इस क्षमायाचना के बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव विधानसभा पहुंचे। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मामले का पटाछेप हो गया है। आगे की ज़िमेदारी सामूहिक रूप से एक टीम की तरह निभानी है। विपक्ष को मौके का लाभ लेना होता है। उनकी भूमिका हो ना हो मुझे टीम के रूप में निभाना है अपना दायित्व निभाना है। लेकिन  बृहस्पत सिंह को माफ करने के सवाल पर सिंहदेव ने चुप्पी साध ली।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने