कणेश्वर मंदिर में आरू साहू के गीतों का हुआ फिल्मांकन

 


नगरी। छत्तीसगढ़ धमतरी जिले की उभरती कलाकार गायिका आरू साहू के गाए हुए गीतों का एल्बम लगतार यूट्यूब पर रिलीज़ हो रहा है। छत्तीसगढ़ी गीत के अलावा भक्ति गीतों को भी वह बखूबी अपनी आवाज देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही है और इसके वीडियो एल्बम भी बन रहे हैं। ऐसे ही वीडियो एल्बम का कणेश्वर महादेव मंदिर में फिल्मांकन किया गया।

कणेश्वर मंदिर सिहावा में आरू साहू के गीत का फिल्मांकन हुआ।कणेश्वर मंदिर सिहावा के अध्यक्ष विकल गुप्ता और तहसील साहू समाज नगरी युवा अध्यक्ष अनिरुद्ध गंजीर व दुर्गेश गंजीर के कर कमलो से नन्हीं गायिका आरू साहू के स्वर में भोलेनाथ गीत का शुभारंभ हुआ। ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि आरू साहू हमारे क्षेत्र की गौरव है इनका भविष्य में बड़ा नाम हो और ये खूब तरक्की करें। 

इस गीत को कुछ दिन बाद आरू साहू यूट्यूब चैनल के माध्यम से सुना और देखा जा सकता हैं। इस गीत के निर्माता शीत बसंत साहू है, संगीत रायपुर की विवेक शर्मा ने दिया है व डायरेक्टर दबा बल्लू फिल्म मुक्कू भाई ने निर्देशित किया है। इस गीत का कोरियोग्राफी विक्की मखीजा और कैमरामैन अभिमन्यु महंत है। गीत निर्माण पर क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने