सगाई किसी और से, शादी का झांसा देकर मंगेतर से किया दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

 


राजिम। राजिम पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर अपनी मंगेतर से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने का आरोप है। आरोपी युवक कुलेश्वर सेन महासमुंद जिले के सिनोधा गॉंव का रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार कुलेश्वर की सगाई राजिम क्षेत्र की एक युवतीं के साथ सामाजिक रीतिरिवाज से सम्पन्न हुई थी। सगाई के बाद अक्सर कुलेश्वर अपनी मंगेतर से मिलने आने लगा। इसी बीच उसने मंगेतर से सगाई के बाद जल्द शादी होने का सपना दिखाकर शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। मगर अब जब शादी की बात आयी तो कुलेश्वर ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पीड़ित युवती ने राजिम थाना थाना में कुलेश्वर के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।


राजिम थाना इंचार्ज सीके टाण्डेकर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने आरोपी पर सगाई तोड़ने की धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।राजिम पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर व संतोष महतो के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव गरियाबंद के मार्गदर्शन में आरोपी के खिलाफ धारा 376(२)(ढ) 506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने