बूढ़ेश्वर महादेव में शिलापूजन, तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनेगा भव्य मंदिर

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी। धर्म की नगरी धमतरी के पुरातन देव स्थानों में से एक बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए सोमवार 19 जुलाई को शिलापूजन किया गया। अब मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। बंशी पहाड़पुर राजस्थान से पत्थर मंगाए गए हैं। ट्रस्ट पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 



धमतरी के इतिहास में 19 जुलाई 2021 स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। जब लगभग 1300 साल पुराने बूढ़ेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शिलापूजन किया गया। आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि सोमवार की सुबह ठीक 10 बजे शुभ मुहूर्त में पं. अमलेश झा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन शुरू कराया। लगभग 45 मिनट तक चले इस पूजन कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जिसमें प्रमुख रूप से ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन पवार, सचिव नीलेश लुनिया, कोषाध्यक्ष मुकेश सुखवानी, उपाध्यक्षद्वय विजय गोलछा, रामू रोहरा, सहसचिव सलज अग्रवाल सहित महापौर विजय देवांगन, कृष्ण कुमार गुप्ता, डॉ. एनपी गुप्ता, अजय अग्रवाल, भूषण शार्दुल, भावेश गोलछा, ऋतुराज पवार, बंटी गवली, गोल्डी बरडिय़ा, अंकुश बरडिय़ा, मिंटू सोनी, गगन लोहाना, अशोक पवार, मोहन लालवानी, रामचरण अग्रवाल, पं. हरीशरण वैष्ण, बिशेसर पटेल, देवेन्द्र मिश्रा, शगुन पटेल, बिथिका विश्वास, यशवंत पदमवार, लक्खुभाई भानुशाली, हेमराज सोनी, गोपाल वाधवानी, शिरोमणी राव घोरपड़े, नील पटेल, दिलीपराज सोनी, रोहित अग्रवाल, अनिल, आकाश गोलछा आदि मौजूद थे। 


बंशी पहाड़पुर से आया विशेष पत्थर

मंदिर का निर्माण बंशी पहाड़पुर राजस्थान से आये पत्थरों से होगा। अभी पूजन के लिए पत्थर मंगाए गए हैं। बताया गया कि इन्हीं पत्थरों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भी भेजा गया है।

ऐसे होगा मंदिर का भव्य स्वरूप

सातवीं शताब्दी के इस बूढ़ेश्वर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए गर्भगृह में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। बाकी परिसर में भव्यता लाने 35×35 फुट  का जगमोहन (हॉल) बनाया जायेगा जिसमें 6 झरोखें होंगे। झरोखों को सफेद मकराना  पत्थर से तैयार किया जायेगा। तीन प्रवेश द्वार होंगे, जिसे सागौन के लकड़ी की खूबसूरत नक्काशी से तैयार किया जायेगा। मंदिर में 44 नक्काशी किये हुए पिल्लर होंगे। जीर्णोंद्धार मंदिर की लागत लगभग 2 करोड़ होगी। डेढ़ करोड़ की लागत से अन्य सौंदर्यीकरण किया जायेगा। बताया गया कि सभी निर्माण कार्य श्रद्धालुओं द्वारा दी गई दान राशि से किया जाएगा।


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने